Homeबिहारनीतीश के बयान पर PK का तंज, कहा- CM ने ठीक ही...

नीतीश के बयान पर PK का तंज, कहा- CM ने ठीक ही कहा

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नजदीकी रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर( PK)ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने ठीक ही कहा है कि महत्व सत्य का ही है और सत्य है कि बिहार आज देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य है।

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर नीतीश पर तंज कसते हुए लिखा, नीतीश जी ने ठीक कहा – महत्व सत्य का है और सत्य यह है कि 30 साल के लालू-नीतीश के राज के बाद भी बिहार आज देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य है।

बिहार को बदलने के लिए एक नयी सोच और प्रयास की जरूरत

उन्होंने आगे लिखा कि बिहार को बदलने के लिए एक नयी सोच और प्रयास की जरूरत हैं और यह सिर्फ वहाँ के लोगों के सामूहिक प्रयास से ही सम्भव है।

इससे पहले पीके के बिहार के पिछड़े को लेकर दिए गए बयान पर शुक्रवार को नीतीश कुमार ने कहा कि कौन क्या बोलता है उसका कोई महत्व नहीं है, महत्व सत्य का है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में क्या काम हुआ है, वह सभी जानते हैं।

एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री से जब पत्रकारों ने पीके के बयान के संबंध में पूछा तब उन्होंने कहा कि कौन क्या बोलता है उसका कोई महत्व नहीं है, महत्व सत्य का है।

उन्होंने पत्रकारों से ही कहा कि आप सब जानते हैं कि क्या हुआ है और क्या किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसब लोग ही बता दीजिए कि क्या हुआ है।उन्होंने यह भी कहा कि किसी के कहने और बोलने को महत्व नहीं देता हूं।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को प्रशांत किशोर ने कहा था कि बिहार में 30 साल तक दो बड़े नेताओं के शासन करने के बावजूद राज्य पिछड़ा और गरीब है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...