RANCHI : पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाले युवक को ससुर-साले ने जमकर पीटा, पुलिस ने लिया हिरासत में

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: एक पत्नी के जिंदा रहते हुए दिल्ली से दूसरी पत्नी के साथ रांची पहुंचने पर एक शख्स को इतना महंगा पड़ा कि पहली पत्नी के परिजनों ने जमकर धुनाई कर दी।

इसके बाद आरोपी को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। बिहार के औरंगाबाद के ओवरा गांव का रहने वाला आरोपी बसंत कुमार की पहली शादी साल 2015 में हुई थी।

उसका विवाह इसी गांव की एक युवती के साथ हुई थी। उधर, दूसरी युवती के पिता ने भी आरोपी के खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज कराया है। अब दो शादियां करने के आरोप में बसंत बुरी तरह फंस गया है।

रांची के वद्र्धमान कंपाउंड में रह रहा था युवत

बताया जा रहा है कि पहली शादी के बाद कोलवा में ही पत्नी के साथ रहने के कुछ दिन बाद वह रांची में आकर रहने लगा।

वह वद्र्धमान कंपाउंड में एक किराए के मकान में रहा। इसके बाद दिल्ली चला गया। वहां पर काम करते समय उसकी दोस्ती नजबगढ़ की एक युवती से हो गई।

कुछ समय बाद दोनों ने वहीं एक मंदिर में शादी की और रांची आ गए। बताया जा रहा है कि यहां आने पर वह धोबीघाट में दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा।

पता चलते ही पहली पत्नी के परिजन पहुंचे

औरंगाबाद में रह रही बसंत की पहली पत्नी को जब यह पता चला कि उसका पति किसी दूसरी लकड़ी के साथ रांची में रह रहा है तो घर में हंगामा शुरू हो गया।

इसके बाद युवती, उसके पिता और भाई रांची आ धमके। उन्होंने रांची में दूसरी लकड़ी के साथ बसंत को देखकर उसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी।

मामले का पता जब बरियातू थाना पुलिस को चली तो पुलिस आरोप को पकड़कर थाने ले आई।

पूछताछ में उसने बताया कि बिना डिवोस दिए ही उसने दिल्ली में एक युवती के साथ शादी कर ली है।

Share This Article