Homeझारखंडखूंटी में पीठासीन पदाधिकारियों को दिया गया पंचायत चुनाव का प्रशिक्षण

खूंटी में पीठासीन पदाधिकारियों को दिया गया पंचायत चुनाव का प्रशिक्षण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: आसन्न त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के कार्याें के सफल निष्पादन को लेकर प्रशिक्षण कोषांग द्वारा सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 550 पीठासीन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन लोयला इंटर काॅलेज व हाई स्कूल खूंटी में किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन पदाधिकारियों के मूल कार्य, दायित्व, मतदान को सफलता के साथ संपन्न कराने में उनकी अहम भूमिका से अवगत कराया गया।

मतपेटिकाओं को सील करने की प्रक्रिया से अवगत

साथ ही मतदान के पूर्व और मतदान के पश्चात उनके कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी।

प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन पदाधिकारियों को मतदान से संबंधित संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

मतदान से पूर्व मतपेटिकाओं को खोलने और बंद करने की जानकारी दी गयी। उन्हें मतदान से पहले एवं मतदान के बाद मतपेटिकाओं को सील करने की प्रक्रिया से विस्तार से अवगत कराया गया। विभिन्न तरह के प्रपत्रों के संधारण करने की जानकारी दी गयी।

प्रशिक्षण कोषांग के मास्टर ट्रेनर प्रदीप ओझा, विष्णुनंद तिवारी, अशोक नवीन, नीरज कुमार पाठक की देखरेख में देव बिहारी राय, श्रवण बारला, नरेश कुमार, संजय कुमार मिश्रा, पांडेय प्रधान, अरविंद सुमन, शुभ नारायण झा सहित अन्य मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...