Homeझारखंडझारखंड में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'असानी' का असर, झूम के बरसेंगे बदरा

झारखंड में दिखेगा चक्रवाती तूफान ‘असानी’ का असर, झूम के बरसेंगे बदरा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘असानी’ का कुछ जिलों में असर दिखने की संभावना है।

आने वाले 11 से 13 मई तक देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला के अलावा रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग और गुमला में क्लाउड बैंड के कारण बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

येलो अलर्ट जारी

केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मौसम का पूर्वानुमान लगाते हुए बताया कि चक्रवाती तूफान आसानी 10 मई को बंगाल की खाड़ी में उत्तरी आंध्र प्रदेश से आगे ओडिशा के समुद्री तट के करीब पहुंचेगा।

लेकिन तट के अंदर तक प्रवेश करने के बजाय बगल से आगे निकल जाएगा। जिसके कारण क्लाउड बैंड बनेगा।

इसलिए झारखंड में दक्षिणी उत्तर पूर्वी व मध्य भाग में 11 और 12 मई को मेघ गर्जन वज्रपात के साथ बारिश की संभावना हो सकती है। इसलिए झारखंड के इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी में उठा “आसानी” चक्रवाती तूफान हुआ और मजबूत

बंगाल की खाड़ी में बना “आसानी” चक्रवाती तूफान से पश्चिम बंगाल के समुद्री तटीय क्षेत्रों में बारिश हो रही है।

तेज हवाएं चल रही हैं। चक्रवाती तूफान लगातार मजबूत हो रहा है। यह जानकारी सोमवार को मौसम विज्ञान विभाग ने दी।

फिलहाल यह चक्रवात सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे अंडमान निकोबार दीप समूह के पोर्ट ब्लेयर से 620 किलोमीटर उत्तर पश्चिम और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम समुद्र तट से 640 किलोमीटर दक्षिण पूर्व, ओडिशा के पुरी समुद्र तट से 740 किलोमीटर दक्षिण दक्षिण पूर्व में स्थित था।

दोपहर में उमस, शाम में मौसम हुआ सुहाना

झारखंड के कई इलाकों में सोमवार को आसमान में आंशिक बादल छाए दिखाई दिए। सतही हवा का बहाव होता रहा।

दोपहर में जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी हुई, वहीं शाम में मौसम सुहाना हो गया। पिछले 48 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश नीमडीह में 17.4 मिमी दर्ज की गई।

इसके अलावा जमशेदपुर में 14.0, घाटशिला में 12.0, महेशपुर में 8.4 मिमी बारिश हुई।

राज्य में मेदिनीनगर को छोड़ शेष जिले का अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेसि के अंदर कायम रहा।

spot_img

Latest articles

विधानसभा सत्र को लेकर झारखंड में बड़ा फैसला, छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे DGP ऑफिस

Ranchi : झारखंड में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है, और इसी...

झारखंड हाई कोर्ट ने कहा – बच्चे की भलाई सबसे पहले, शेयर्ड पेरेंटिंग का आदेश रद्द

रांची : झारखंड हाई कोर्ट ने एक अहम मामले में बड़ा फैसला देते हुए...

हेमंत सोरेन को अगली सुनवाई में राहत, अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होंगे पेश

Ranchi: शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची सिविल कोर्ट के एमपी/एमएलए कोर्ट में हाज़िर...

रांची में छात्रवृत्ति को लेकर भड़का गुस्सा, DSPMU के छात्रों का पैदल मार्च

रांची : झारखंड में लंबे समय से रुकी हुई छात्रवृत्ति का मुद्दा एक बार...

खबरें और भी हैं...

विधानसभा सत्र को लेकर झारखंड में बड़ा फैसला, छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे DGP ऑफिस

Ranchi : झारखंड में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है, और इसी...

झारखंड हाई कोर्ट ने कहा – बच्चे की भलाई सबसे पहले, शेयर्ड पेरेंटिंग का आदेश रद्द

रांची : झारखंड हाई कोर्ट ने एक अहम मामले में बड़ा फैसला देते हुए...

हेमंत सोरेन को अगली सुनवाई में राहत, अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होंगे पेश

Ranchi: शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची सिविल कोर्ट के एमपी/एमएलए कोर्ट में हाज़िर...