ED कार्यालय पहुंची IAS पूजा सिंघल, पूछताछ शुरू

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: IAS पूजा सिंघल बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ( ED) के एयरपोर्ट स्थित कार्यालय अकेले पहुंचीं। पूजा सिंघल से दूसरे दिन भी ED के अधिकारियों ने पूछताछ शुरू कर दी है।

ED कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आसपास के क्षेत्र में CRPF के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

कल ईडी अधिकारियों ने सिंघल से 9 घंटे तक पूछताछ की थी

उल्लेखनीय है कि IAS अधिकारी पूजा सिंघल को ED ने सोमवार को समन जारी किया था। समन जारी होने के बाद मंगलवार को वे ईडी कार्यालय में हाजिर हुई थीं।

ईडी अधिकारियों ने उनसे उनकी आमदनी के स्रोत, मनरेगा घोटाले में उनकी भूमिका और उनके बैंक खाते में जमा नगद राशि से संबंधित सवाल पूछे थे। कल ईडी अधिकारियों ने सिंघल से 9 घंटे तक पूछताछ की थी।

Share This Article