सिमडेगा में 16 को होगा बालिका हॉकी खिलाड़ियों का चयन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: हॉकी सिमडेगा ने 16 मई को एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में प्रतिभा चयन कार्यक्रम आयोजित किया है।

इसमें 11 वर्ष से 14 वर्ष उम्र तक के हॉकी खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा। चयनित खिलाड़ियों को सिमडेगा जिला से बाहर संचालित हो रही हॉकी प्रशिक्षण केंद्र के लिए आयोजित ट्रायल में अवसर दिया जाएगा।

यह जानकारी हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी

चयन ट्रायल में जिला से बाहर के हॉकी प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षक भी उपस्थित रहेंगे। इस चयन ट्रायल में सिर्फ सिमडेगा जिला के बालिका हॉकी खिलाड़ी जिनकी जन्म तिथि 30 अप्रैल, 2008 के बाद और 01 मई, 2011 के पूर्व हो वे भाग ले सकते हैं।

ट्रायल में भाग लेने वाले हॉकी खिलाड़ियों को खेल कीट के साथ आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। यह जानकारी हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी।

Share This Article