महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में 31 मई को रांची में वामदलों का राजभवन मार्च

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रव्यापी महंगाई और बेरोजगारी (Inflation And Unemployment) के विरोध में वाम दलों की बुधवार को भाकपा कार्यालय में बैठक हुई।

इसमें 25 मई को अभियान चलाने की रणनीति बनी। बैठक में भाकपा, माकपा, भाकपा- माले सहित अन्य वामदल के नेता शामिल हुए।

बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि महंगाई एवं बेरोजगारी के विरोध में 31 मई को राजभवन मार्च किया जाएगा। साथ ही वाम दलों की ओर से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

खाता में देने सिहत कई मांगें शामिल हैं

इसमें बढ़ते पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के दाम को कम करने, सरचार्ज ड्यूटी घटाने, सभी उपभोक्ताओं को जन वितरण प्रणाली के माध्यम से गेहूं देने, आयकर से मुक्त लोगों को 7500 सौ प्रति माह खाता में देने सिहत कई मांगें शामिल हैं।

बैठक में भाकपा के सहायक सचिव महेन्द्र पाठक, भाकपा माले के शुभेंदु सेन, भुवनेश्वर केवट, माकपा के समीर दास, सुशांतो मुखर्जी शामिल थे।

Share This Article