Homeझारखंडहजारीबाग में चुनाव प्रचार में निकले मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों पर हमला,...

हजारीबाग में चुनाव प्रचार में निकले मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों पर हमला, कई घायल

spot_img

हजारीबाग: विष्णुगढ़ प्रखंड के अलपीटो पंचायत स्थित मायापुर में शनिवार शाम चुनाव प्रचार (Election Campaign) के तहत मुखिया प्रत्याशी सुमिता देवी के पक्ष में समर्थकों ने रैली निकाली ।

रैली मायापुर स्थित पुलिया से गुजर रही थी। इसी बीच प्रतिद्वंदी पक्ष के समर्थकों ने प्रचार में निकले मुखिया प्रत्याशी सुमिता देवी के समर्थकों पर अचानक हमला कर दिया।

हमलावर लाठी डंडे से वार करने लगे। बचाव करने समाने आए बालेश्वर यादव के माथे में डंडे के वार कर दिया गया। इससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

इसके अलावा मारपीट में मुखिया प्रत्याशी सुमिता देवी, उनके पति धनेश्वर यादव, समर्थक भीखन रविदास, सूरज रविदास, महेश रविदास, बालेश्वर रजक, सुखदेव यादव, पवन यादव, पिंटू सिंह, छोटी यादव, लोको यादव घायल हो गए।

मुखिया प्रत्याशी की भाभी लीलो देवी गले में पहने सोने के चेन भी छिनने को आरोप हमलावरों पर लगाया गया है। चार वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

मुखिया प्रत्याशी सुमिता देवी ने इसके पीछे प्रतिद्वंदी मुखिया प्रत्याशी बेबी देवी एवं उसके पति नारायण यादव की साजिश बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...