Latest Newsझारखंडरामगढ़ में पत्नी के हत्यारे पति CCL इंजीनियर को उम्रकैद की सजा

रामगढ़ में पत्नी के हत्यारे पति CCL इंजीनियर को उम्रकैद की सजा

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: पत्नी की हत्या के दोषी सीसीएल इंजीनियर (CCL Engineer) आलोक बेहरा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। एडीजे वन राधा कृष्ण की अदालत ने शनिवार को यह फैसला सुनाया है।

अदालत ने 5.20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि में से पांच लाख रुपये मृतका के दोनों बच्चों को मिलेंगे। साथ ही 20 हजार रुपये सरकारी खाते में जमा होंगे।

जुर्माने की रकम को जमा नहीं करने पर चार साल अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई है। अदालत ने उसे यह सजा आईपीसी की धारा 302 और 498 ए के तहत सुनाया है।

आईपीसी की धारा 498 ए के तहत तीन वर्ष की सजा और 20 हजार का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की रकम नहीं जमा करने पर नौ महीने के कारावास की सजा सुनाई गई है।

शरीर पर थे 22 जख्मों के निशान, कोर्ट ने माना नृशंस हत्या

अपर लोक अभियोजन एसके शुक्ला ने बताया कि बरका सायल में पदस्थापित सीसीएल इंजीनियर आलोक बेहरा की पत्नी चिरागी ताबदी मोहंता उर्फ लुसी बेहरा की हत्या को कोर्ट ने नृशंस हत्या माना है।

पुलिस ने कोर्ट में जो रिपोर्ट सौंपी है उसमें यह बात भी स्पष्ट तौर पर लिखा है कि जब शव मिला तब उनके पूरे शरीर पर जख्मों के निशान थे।

पोस्टमार्टम के बाद यह स्पष्ट हुआ कि लुसी बेहरा के शरीर पर 22 बार चाकू से वार किया गया था। जांच रिपोर्ट में यह बात स्पष्ट हुई है कि आलोक ने पत्नी पर तब तक हमला किया जब तक के उसकी जान नहीं चली गई।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...