झारखंड: कार्मिक विभाग ने IAS के दो पदों पर नियुक्ति के लिए मांगा प्रस्ताव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत गैर राज्य असैनिक सेवा(non-state civilian service) के पदाधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS ) के पदों में रिक्तियों के विरुद्ध नियुक्ति की जायेगी।

इनकी नियुक्ति झारखंड भाप्रसे संवर्ग में चयन वर्ष 2021 (01 जनवरी, 2021 से 31 दिसम्बर, 2021) की रिक्ति के दो पदों के विरुद्ध की जायेगी।

कार्मिक विभाग ने आईएएस के पदों में रिक्तियों के लिए विभिन्न विभागों से गैर राज्य असैनिक सेवा के योग्य अधिकारियों के नाम मांगे हैं।

30 जून की समय-सीमा

कार्मिक विभाग ने फिर से वन पर्यावरण विभाग, गृह, कारा एवं आपदा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, उर्जा, कृषि, श्रम नियोजन विभाग को पत्र लिखकर प्रस्ताव मांगा है।

इसके साथ अधिकारियों के नाम भेजने के लिए 30 जून की समय-सीमा भी बढ़ा दी गयी है। इस दौरान संबंधित विभाग को विभागीय चयन समिति के माध्यम से वांछित अभिलेखों के साथ अपनी अनुशंसा भेजने को कहा गया है।

Share This Article