Homeबिहारलंदन के डिप्टी मेयर से मिलकर तेजस्वी ने ब्रिटिश मॉडल को जाना

लंदन के डिप्टी मेयर से मिलकर तेजस्वी ने ब्रिटिश मॉडल को जाना

spot_img

पटना: आइडियाज फॉर इंडिया कान्फ्रेंस में भाग लेने लंदन के दौरे पर गये बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)  इन दिनों वहां अन्य लोगों से मुलाकात कर रहे है।

लंदन में उन्होंने वहां के डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल से मुलाकात की। इस बात की जानकारी तेजस्वी ने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

उन्होंने लिखा है कि ब्रिटेन की लेबर पार्टी से भारतीय मूल के लंदन के डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की।

मुलाक़ात में देश-दुनिया की राजनीति, विकास कार्यों में आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग, मानव संसाधन, ट्रैफिक मैनेजमेंट सहित अनेक विषयों पर गहन चर्चा हुई।

पंजाब के गुरदीप सिंह सिपन भी गये थे

एसीबीएफ और ब्रिज इंडिया की ओर से लंदन में आयोजित आइडियाज फार इंडिया कान्फ्रेंस को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संबोधित किया।

वे मुख्य रूप से इसी कार्यक्रम में शामिल होने लंदन गए हैं। हालांकि, वे लंदन में ब्रिटेन और भारतीय मूल के कई लोगों से मिले। इस दौरान वैश्विक स्तर की तकनीक और योजनाओं पर चर्चा भी हुई।

इससे पूर्व आइडियाज फॉर इंडिया कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में हमें संविधान में निहित मूल्यों को मजबूत करना होगा।

इसके लिए और भी सख्त कदम उठाने होंगे। उन्होंने लोकतंत्र, विपक्ष और भारत के भविष्य पर अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ आचार-विचार प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उल्लेखनीय है कि तेजस्वी के अलावा कार्यक्रम में शामिल होने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सलमान खुर्सिद, वामपंथी नेता सीताराम येचुरी, राजद के मनोज झा, टीएमसी की महुआ मोइत्रा, पंजाब के गुरदीप सिंह सिपन भी गये थे।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...