राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड की टीम बनी उप विजेता

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप(National Sub Junior Women’s Hockey Championship) में हॉकी झारखंड की टीम उप विजेता हुई है। जबकि हरियाणा की टीम चैंपियन बनी है।

हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने रविवार को बताया कि 11 से 22 मई तक इंफाल मणिपुर में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल मैच झारखंड और हॉकी हरियाणा के बीच मैच खेला गया।

हॉकी झारखंड की टीम हरियाणा के खिलाफ गोल करने में असफल रही, जिसके कारण हॉकी झारखंड(Hockey Jharkhand) का चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया। मैच में हॉकी हरियाणा ने झारखंड को 2-0 से पराजित कर चैंपियन बनी।

हॉकी हरियाणा ने काफी आक्रमक शुरुआत की और झारखंड के रक्षा पंक्ति को भेजते हुए मैच के 13वें मिनट में पहला गोल दागा। उसके बाद दोनों टीमें लगातार एक दूसरे पर प्रहार करते रहे।

झारखंड के खिलाड़ी गोल करने में असफल

लेकिन झारखंड के खिलाड़ी गोल करने में असफल रहे। पुनः 39वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक शानदार को मूव बनाते हुए झारखंड के ऊपर दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर ली।

उसके बाद झारखंड के खिलाड़ियों ने काफी प्रहार किया लेकिन हरियाणा की टीम झारखंड के फॉर्वडो को बांधकर रखा और किसी भी तरह से गोल करने का मौका नहीं दिया। परिणाम स्वरूप झारखंड को उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि हॉकी झारखंड की यह चौथी टीम है, जो इस वर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त की है। झारखंड टीम में अनुपमा होरो, गंगी बारला, बालो होरो (कप्तान) , रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो आदि शामिल हैं।

झारखंड टीम के उपविजेता बनने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह(Hockey Jharkhand President Bhola Nath Singh), शशि कांत, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार आदि ने बधाई दी है।

Share This Article