Homeझारखंडसीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर दर्ज मुकदमे हम वापस लेंगे...

सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर दर्ज मुकदमे हम वापस लेंगे : अखिलेश

Published on

spot_img

लखनऊ: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राना ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इस दौरान अखिलेश ने ऐलान किया कि सपा की सरकार बनने पर सीएए व एनआरसी के विरोध में आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे।

अखिलेश ने पार्टी कार्यालय में सुमैया राना और गोंडा से बसपा के सांसद प्रत्याशी रहे मसूद आलम को सपा की सदस्यता दिलाई।

सुमैया राना सीएए के खिलाफ लखनऊ के घंटाघर पर मोर्चा खोलने के बाद सुर्खियों में आई थीं।

अखिलेश ने ऐलान किया कि यूपी में 2022 में सपा की सरकार बनने पर नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जाएंगे।

इस मौके पर आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिलेश ने कहा, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बदलाव होगा।

भाजपा सरकार जब तक नहीं जाएगी, तब तक लोकतंत्र नहीं बच सकता।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा छोटे दलों के लिए दरवाजे खुले रखेगी। सपा लगातार छोटे दलों को जोड़ रही है।

भाजपा सरकार विरोध में उठने वाली हर आवाज को दबाने के लिए झूठे मुकदमे लगा रही है।

उन्होंने कहा, नया कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट है।

किसान आंदोलन में सपा ने लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है। देश में किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर इतने मुकदमे नहीं दर्ज हुए, जितने सपा नेताओं पर आंदोलन के दौरान लगे।

हम किसानों के लिए एक्सप्रेसवे के किनारे जो मंडियां बना रहे थे, वो इस सरकार ने बंद करवा दी।

उन्होंने मांग की है कि किसानों को दोगुनी आय के बराबर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाए।

बसपा से निष्कासित दो नेताओं ने भी मंगलवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इनमें सांसद प्रत्याशी मसूद खां व पूर्व विधायक रमेश गौतम हैं। अखिलेश ने इनके करीब अपने 200 समर्थकों को भी सपा ज्वाइन कराई।

spot_img

Latest articles

Google ने Play Store से हटाए 77 खतरनाक Apps, Anatsa Malware का खतरा!

Google removed 77 dangerous apps: Google ने हाल ही में अपने Play Store से...

रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग का मामला, 6 नामजद समेत 40 अज्ञात पर FIR

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में बीते शुक्रवार को प्रथम वर्ष के...

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या, जंगल में लाठी से पीट-पीटकर मार डाला

Jharkhand Crime News: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में NH-33 पर पिपला के भागाबांध...

झारखंड में 543 स्कूलों का सर्टिफिकेशन, 49 को Gold; CM टॉप 3 को हेमंत सोरेन करेंगे सम्मानित

Jharkhand News: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने राज्य के स्कूलों के सर्टिफिकेशन प्रोग्राम...

खबरें और भी हैं...