राजधानी के बड़े इलाके में कई घंटे बिजली गुल, केबल फॉल्ट के कारण बढ़ी परेशानी

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: शहर के बहू बाजार एरिया में केबल फाल्ट कर जाने के कारण कई घंटे बिजली गुल रही।

फाल्ट होने की सूचना स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को दी।

इसके बाद विभाग के इंजीनियर पहुंचे और फाल्ट की तलाश करने के बाद दूसरी लाइन से इलाके को बिजली आपूर्ति की गई। खबर लिखे जाने तक फाल्ट ठीक करने का काम चल रहा है।

लोकल फॉल्ट के कारण लगातार पावर कट

गौरतलब है कि इधर राजधानी में बिजली के लोकल फाल्ट ज्यादा हो रहे हैं। इसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है।

बिजली विभाग के महाप्रबंधक ने इंजीनियरों को लोकल फाल्ट पर नजर रखने और जर्जर केबल तार की लगातार मरम्मत करने का निर्देश दिया है। लेकिन इंजीनियर अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं।

इसकी वजह से अक्सर केबल जल जाता है। इससे संबंधित इलाके की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। दो दिन पहले कांटाटोली इलाके में फाल्ट के चलते 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति गुल रही थी।

Share This Article