Homeझारखंडनिलंबित IAS पूजा सिंघल की बदल गई पहचान!

निलंबित IAS पूजा सिंघल की बदल गई पहचान!

spot_img

रांची: निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल (Pooja Singhal) की पहचान बुधवार से बदल गई है। अब वह कैदी नंबर 1187 के तौर पर जानी जायेंगी।

ईडी की विशेष अदालत ने बुधवार को ही उन्हें न्यायिक हिरासत में होटवार जेल भेजा है, जहां उन्हें यह नंबर उपलब्ध कराया गया है। इससे पहले ईडी ने बुधवार सुबह पूजा सिंघल का मेडिकल परीक्षण करवाया।

डॉक्टरों की टीम ईडी के दफ्तर आई और जांच करने के बाद उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित किया।

पूजा सिंघल को पहली बार पांच दिन, दूसरी बार चार दिन और तीसरी बार पांच दिन के रिमांड पर लिया गया था। बुधवार को ही उनकी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत भी पूरी हो रही थी।

उल्लेखनीय है कि छह मई को ईडी ने पूजा सिंघल के करीबियों के रांची और बाकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी।

कई अहम दस्तावेज भी हाथ लगे

दरअसल, झारखंड में 2009-10 में मनरेगा घोटाला हुआ था। इस मामले में ईडी ने एक साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान में रेड डाली थी।

छापेमारी में 19 करोड़ 31 लाख रुपये बरामद हुए। इनमें 17 करोड़ रुपये चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार सिंह के आवास से बरामद हुए थे।

उस समय ईडी ने पूजा सिंघल के आवास के अलावा उनके पति के रांची में स्थित अस्पताल में भी रेड डाली थी।

जांच एजेंसी को सिर्फ पैसे ही बरामद नहीं हुए, बल्कि कई अहम दस्तावेज भी हाथ लगे। इसके अलावा दोनों द्वारा कई फ्लैट में किए गए निवेश की बात भी सामने आई। करीब 150 करोड़ के निवेश के कागजात मिलने की बात कही गई थी।

spot_img

Latest articles

‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में इस बार फिर हुआ वो कमाल, जिसे सुनकर हर कोई हो जाएगा हैरान!

Kaun Banega Crorepati 17: 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में एक बार फिर वो जादू...

हेमंत सोरेन संभालेंगे स्कूली शिक्षा और निबंधन विभाग, कैबिनेट ने जारी की अधिसूचना

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और...

मांडर में 5 साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी

Jharkhand News: मांडर थाना क्षेत्र में रविवार (17 अगस्त) दोपहर करीब 2 बजे एक...

झारखंड में 21 से 23 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी

Jharkhand rain alert!: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है।...

खबरें और भी हैं...