सिविल सर्विस परीक्षा : बोकारो के दिव्यांश शुक्ला को मिला 153वां स्थान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बोकारो के दिव्यांश शुक्ला (Divyansh Shukla) ने सिविल सर्विस की परीक्षा में बड़ी कामयाबी मिली है।

दूसरे प्रयास में इन्होंने इस परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 153वां स्थान हासिल किया। कड़ी मेहनत व लगन से इन्होंने सफलता की राह तय की।

दिव्यांश के पिता गोपालगंज बिहार निवासी सुभाष चंद्र शुक्ला केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स गोरखपुर में उप प्राचार्य हैं। माता किरण शुक्ला गृहिणी हैं।

इनकी बड़ी बहन रीतिका शुक्ला बोकारो इस्पात संयंत्र में मैनेजर एवं बहनोई शैलेंद्र भूषण तिवारी बिजली विभाग धनबाद में कार्यपालक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।

नौकरी के साथ ही सिविल सर्विस की तैयारी करते रहे

इन्होंने केंद्रीय विद्यालय एयर फोर्स गोरखपुर से 2012 में मैट्रिक व इसी विद्यालय से 2014 में आइएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

2018 में IIT बीएचयू से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसी वर्ष सीसीएल, बड़का सयाल रामगढ़ में इंजीनियर के पद पर नियुक्त हुए।

नौकरी के साथ ही सिविल सर्विस की तैयारी करते रहे। पहले प्रयास में मेंस की परीक्षा में सफलता हाथ नहीं लगी। लेकिन दूसरे प्रयास में इन्होंने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

Share This Article