Homeबिहारबिहार के सीतामढ़ी में सड़क हादसे में भाजपा विधायक समेत 4 घायल

बिहार के सीतामढ़ी में सड़क हादसे में भाजपा विधायक समेत 4 घायल

spot_img

पटना: बिहार के सीतामढ़ी जिले में बुधवार को एक बस से इनोवा कार के टकरा जाने से भाजपा विधायक (BJP MLA) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि विधायक मिथिलेश कुमार, उनके दो अंगरक्षक और दो अन्य व्यक्ति भी दुर्घटना में घायल हो गए हैं। भाजपा विधायक राज्य भाजपा कार्यकारी समिति की बैठक में भाग लेकर कटिहार से लौट रहे थे।

चारों लोगों को क्रमश: सकरी बाजार प्रखंड के रामशीला अस्पताल और मधुबनी के सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में भर्ती कराया गया है।

मधुबनी के सिविल सर्जन ने कहा कि घायल भाजपा विधायक की हालत अब स्थिर है, लेकिन उनके एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया है।

घायल विधायक फिलहाल आईसीयू में भर्ती

दो अंगरक्षक वकील राम और जय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पटना के पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया।

इस हादसे में विधायक के ड्राइवर मोहम्मद असदुल्लाह और निजी सहायक मोहम्मद रामजानी भी घायल हो गए।

मधुबनी जिले के सकरी थाना अंतर्गत फोर लेन एनएच-57 पर जैसे ही कार नवादा मोड़ पर पहुंची, विधायक का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन डिवाइडर पारकर सड़क के दूसरी ओर बस से जा टकराया।

हादसे के बाद मधुबनी के सकरी बाजार स्थित अस्पताल में बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा विधायक संजय सरावगी और भाजपा एमएलसी अर्जुन साहनी के साथ मिथिलेश कुमार के समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंचे। घायल विधायक फिलहाल आईसीयू (ICU) में भर्ती हैं

spot_img

Latest articles

इस बार कड़ाके की ठंड! La Nina लाएगा सर्दी का सितम, IMD और Skymet ने दी चेतावनी

This time it will be very cold!: देश में इस साल ठंड का कहर...

हजारीबाग में नक्सल अभियान में बड़ी सफलता! 1 करोड़ इनामी सहदेव सोरेन समेत 3 नक्सली ढेर

Big success in Naxal operation in Hazaribagh!: झारखंड के हजारीबाग जिले में चल रहे...

झारखंड के Ex-IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति के सचिव, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Jharkhand News: झारखंड कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी अमित खरे को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन...

तिरुपति सम्मेलन में कल्पना सोरेन ने महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

Jharkhand News: आंध्र प्रदेश के पवित्र तीर्थ तिरुपति में आयोजित दो दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय...

खबरें और भी हैं...