रांची मोरहाबादी में बिरसा मुंडा विश्वास रैली की तैयारी पूरी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश भाजपा की रांची के मोरहाबादी मैदान में पांच जून को होने वाली बिरसा मुंडा विश्वास रैली (Birsa Munda Vishwas Rally) की तैयारी पूरी कर ली गई है।

इस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Prakash Nadda) शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रैली की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रम में भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित प्रदेश के कई नेता मौजूद रहेंगे।

Share This Article