Latest Newsविदेशतुर्की सरकार 1 जुलाई से विदेशियों के लिए जारी कर रही नया...

तुर्की सरकार 1 जुलाई से विदेशियों के लिए जारी कर रही नया नियम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

अंकारा: तुर्की (Turkey) उन क्षेत्रों पर सख्त प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है, जहां विदेशी नागरिकों की संख्या ज्यादा हैं। इसकी जानकारी आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने दी।

सोयलू ने शनिवार को कहा कि, जिस क्षेत्रों में विदेशियों की कुल आबादी 20 प्रतिशत से ज्यादा हैं, वहां 1 जुलाई से, किसी भी विदेशी को रहने की अनुमति नहीं मिलेगी। इस नए नियम से 1,200 विदेशी प्रभावित होंगे।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की सरकार ने पहली बार फरवरी में घोषणा की थी कि सीरियाई लोगों समेत विदेशियों को अब उन क्षेत्रों में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जहां विदेशी आबादी (Population) कुल 25 प्रतिशत से अधिक है।

जुलाई के मध्य में त्योहार में  परिवारों से मिलने की अनुमति नहीं

मंत्री ने कहा कि तुर्की सरकार सीरियाई लोगों को मुस्लिम त्योहार ईद अल अज्हा और अन्य उत्सव के लिए सीरिया में अपने परिवारों से मिलने की अनुमति नहीं देगी। यह त्योहार इस साल जुलाई के मध्य में है।

अपनी सीमाओं के भीतर लगभग 3.7 मिलियन सीरियाई शरणार्थियों (Syrian refugees) की मेजबानी (hosting) करते हुए तुर्की सालों से खराब आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है। इस बीच देश में एंटी माइग्रेंट सेंटिमेंट्स की भावना देखी जा रही है।

spot_img

Latest articles

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया विराम

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने क्रिकेट...

Jharkhand Weather: अगले सप्ताह फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 फरवरी को बारिश के आसार

रांची: झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। दोपहर के वक्त धूप इतनी...

संविधान की मूल भावना की पक्षधर रही है कांग्रेस : केशव महतो कमलेश

ज्योति सिंह माथारू और सोकपाल सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों ने...

खबरें और भी हैं...