गिरिडीह में कुएं से विवाहिता का शव बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: पचंबा थाना क्षेत्र के सिकदारडीह गांव में पुलिस ने सोमवार को कुएं से विवाहिता फरहीन परवीन का शव (Dead Body) बरामद किया है। वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुरनानगर निवासी साजिद शेख की पत्नी है।

बताया गया कि फरहीन परवीन कुछ दिन पूर्व अपने मायके सिकदारडीह आई थी। मृतका के पिता खुर्शीद शेख का आरोप है कि विवाहिता को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था।

दहेज के लिए किया गया प्रताड़ित

उसने पुलिस को बयान दिया कि बेटी की निकाह चार वर्ष पूर्व पुरनानगर निवासी खजमुद्दीन शेख के पुत्र साजिद शेख के साथ हुई थी।

निकाह के बाद ससुराल वाले उसे दहेज (Dowry) के लिए प्रताड़ित करने लगे। ससुराल में उसे कई बार मारा-पीटा गया , कुछ दिन पूर्व बुरी तरह पिटाई के बाद उसे घर से निकाल दिया गया। ससुराल से निकाले जाने के बाद वह मायके में रह रही थी।

Share This Article