Homeबिहारबिहार में किसान के बाग का शुगर फ्री आम चर्चा में, 16...

बिहार में किसान के बाग का शुगर फ्री आम चर्चा में, 16 बार रंग बदलने का दावा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुजफ्फरपुर: बिहार में ऐसे तो फलों के राजा आम की कई किस्में खाने और देखने को मिल जाएंगी, लेकिन हाल के दिनों में एक शुगर फ्री आम (sugar free mango) की चर्चा खूब हो रही है। दावा किया गया है कि यह आम पकने तक 16 बार रंग बदलता है।

बिहार में मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) के मुशहरी के रहने वाले किसान भूषण सिंह के बाग में इस आम के पेड और आम को देखने के लिए लोग खूब जुट रहे हैं और इसकी खूबियों की जानकारी ले रहे हैं।

इस आम का आकार और रंग भी अन्य आमों से अलग है, जिस कारण आने-जाने वाले लोग इसे एक बार जरूर देखना चाह रहे हैं।

किसान भूषण सिंह (Bhushan Singh) बताते हैं कि वे इस आम की किस्म को पश्चिम बंगाल से लेकर आए हैं। वे बताते हैं कि ये एक बहुत छोटे आकार का पौधा होता है।

सिंह ने कहा, आमतौर पर इस प्रजाति की पौध दो से तीन साल में फल देती है, हालांकि किसी कारणवश इस पौधे ने चार साल में फल दिया।

शुगर फ्री के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कम मीठा है

उन्होंने इसे अमेरिकन ब्यूटी प्रजाति (american beauty species) का आम बताते हुए कहा, इसकी सबसे बड़ी विशेषता आम का मंजर और दाना सामान्य आम की तरह निकलता है, लेकिन शुरू से लेकर पकने तक यह आम 16 बार अपना रंग बदलता है।

पकने के समय इसका वजन आधा किलो से ज्यादा हो जाता है। आमतौर पर एक आम का वजन चार सौ ग्राम होता है।

उन्होंने कहा कि यह अन्य आम से कम मीठा है। उन्होंने इसे शुगर फ्री (sugar free) होने का भी दावा किया।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के सह निदेशक अनुसंधान एवं प्रधान अन्वेषक, अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (फल) डॉ. एस. के. सिंह कहते हैं कि फिलहाल उन्होंने इस आम की प्रजाति को देखा नहीं है, हालांकि 16 बार रंग बदलने का कोई वैज्ञानिक आधार नजर नहीं आता है।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर साधारण आम भी टिकोले से लेकर पकने तक चार-पांच बार रंग बदलते हैं।

शुगर फ्री के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कम मीठा है, तो स्वभाविक है कि मधुमेह (diabetes) के रोगियों के लिए बेहतर हो, फिर भी जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

spot_img

Latest articles

BJP पर घुसपैठ मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप, कांग्रेस ने रोजगार और विकास पर सवाल उठाए

BJP Accused of Diverting Attention from Infiltration Issue: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सोनाल...

रांची–दिल्ली यात्रा और मुश्किल, इंडिगो उड़ानें रद्द… रेल से भी सफर सपना!

Indigo Flights Canceled: रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट्स लगातार रद्द...

झारखंड के स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा नया रूप, 354 करोड़ रुपए की मंजूरी

Jharkhand's Health Centres to Get a Facelift : केंद्र सरकार ने झारखंड के स्वास्थ्य...

रांची में बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Death anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar)...

खबरें और भी हैं...