
पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कैमूर की पावन धरती पर आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम में शामिल होकर ₹196.06 करोड़ की लागत से विभिन्न विभागों की 60 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर के माध्यम से सरकार की योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य निरंतर जारी है। अब तक प्राप्त 3.03 लाख आवेदनों में से 2.61 लाख का निष्पादन कर लगभग 90% सफलता प्राप्त की गई है। वहीं, राज्य सरकार की ओर से माँ मुंडेश्वरी धाम के जीर्णोद्धार, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोपवे निर्माण, क्षेत्र में एयरपोर्ट विकास तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा जैसी महत्वपूर्ण पहलें की जाएंगी। श्री चौधरी ने कहा कि विकास कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

