Mahuadand, Latehar : महुआडांड़ संत जेवियर्स कॉलेज परिसर के सभागार में छेछाडी आदिवासी जाग्रति मंच के बैनर अंतर्गत दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसकी शुरूआत शनिवार को दोपहर दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमें फादर एम के जोश,फादर दिलीप, अमित, जेवियर, डॉक्टर सतोष जेरोम जेराल्ड कुजूर, प्रवीन एक्का सहित अन्य अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन कर रहे प्रवीन एक्का ने छेछाड़ी घाटी संक्षिप्त परिचय देते हुए छेछाड़ी घाटी के संघर्ष के बारे बताते हुए कहा यह कार्यक्रम छेछाड़ी घाटी का समग्र आदिवासी आथिर्क, आत्मनिर्भरता,संस्कृतिक संरक्षण पयोवरणीय संतुलन एव सामुदायिक नेतृत्व और सतत कार्ययोजना के बारे बताया।
कार्यक्रम की शुरुआत में सभा को संबोधित करते हुए जेरोम जेराल्ड ने नेतरहाट फिल्ड फायरिंग रेंज के आंदोलन के बारे जानकारी देते हुए कहा कि जब तक नेतरहाट फिल्ड फायरिंग रेंज रद्द नहीं होती है,आंदोलन जारी रहेगा।
दूसरे वक्ता विक्रम मिंज ने बताया की एसआईआर के बारे कहा कि योग्य व्यक्ति मतदाता सूची मे अपना नाम जोड़े साथ ही गलत व्यक्ति को इस सूची में न जोड़। एसआईआर संबंधित गड़बड़ी होने पर 1951 पर फोन कर समाधान प्राप्त कर सकते है। आर्यन उरांव ने पेशा कानून और ग्राम सभा के साक्षक्तिकरण के बारे सभा को बताया।
डॉक्टर संतोष कुजूर ने बताया कि पांचवी अनुसूची और पेशा कानून के अतंर और आथिर्क विकास के लिए समाधान और योजनाओं लागू कैसे के बारे बताया । साथ ही आथिर्क विकास पर जोर देते हुए आम बगवानी, पशु पालन, मिल्क उत्पादन को ओर समाज को बढाने की बात कही।जो संविधान से अधिकार प्राप्त है।अधिकारों की रक्षा जागरूक ग्राम सभा और संगठित समाज ही कर सकता है।
इस कार्यक्रम में पूरे छेछाड़ी घाटी महिला-पुरुष, युवा वर्ग, बृध्दिजीव, महिला समूह सामाजिक कार्यकर्ता एंव बाहर से आये लोग मौजूद थे।


