रामगढ़ डीसी रितुराज से मिले आइटीआरएचडी के राज्य प्रमुख श्रीदेव सिंह, गोला के प्राचीन मंदिर के संरक्षण कार्य पर की चर्चा

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आइटीआरएचडी के राज्य प्रमुख श्रीदेव सिंह ने मंगलवार को रामगढ़ के डीसी रितुराज से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने गोला के प्राचीन मंदिर के संरक्षण पर चर्चा की। रामगढ़ डीसी रितुराज ने इस प्राचीन मंदिर के संरक्षण कार्य में रुचि दिखायी और सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। इस दौरान श्री देव सिंह ने उन्हें आइटीआरएचडी के चेयरमैन शशिकांत मिश्रा की आत्मकथा की एक प्रति भेंट की। इस मुलाकात में श्रीदेव सिंह के साथ चंदन कुमार और शुभम कुमार भी बने रहे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।