


रांची : जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली की सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने मंगलवार को रांची उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, विधायक सीपी सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने कहा कि युवाओं और छात्रों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी ने परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग दोहराई।पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा का संदेश—धांधली की निष्पक्ष जांच हो और छात्रों को न्याय मिले। युवाओं के साथ अन्याय नहीं सहेंगे।





