फ्रांस में एक संग्रहालय से प्रसिद्ध चित्रकार पियरे-अगस्ट रेनॉयर चार कीमती पेंटिंग चोरी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पेरिस : फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा इलाके के एक छोटे संग्रहालय से मंगलवार सुबह प्रसिद्ध चित्रकार पियरे-अगस्ट रेनॉयर की चार कीमती पेंटिंग चोरी हो गईं, जिसके बाद पुलिस संदिग्ध चोरों की तलाश कर रही है। फ्रांसीसी मीडिया में आईं खबरों में शहर के महापौर ब्रायन मैसन के हवाले से कहा गया है कि कैमरों की रिकॉर्डिंग में चोरों को काग्नेस-सुर-मेर के रेनॉयर संग्रहालय में घुसकर लाखों यूरो की कीमत वाली चार पेंटिंग चोरी करते हुए देखा गया। क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन के एक अधिकारी ने चोरी की पुष्टि की और कहा कि संदिग्धों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।