


कोहिमा : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने मंगलवार को चुमौकेदिमा में ‘मेड इन नागालैंड सेंटर का उद्घाटन किया। यूथ नेट की ओर से स्थापित यह नागालैंड का पहला वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है, जो स्थानीय उद्यमियों, किसानों, एमएसएमई एवं युवाओं की ओर से संचालित स्टार्टअप्स को एक साझा मंच प्रदान करता है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह पहल स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने, युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा नागालैंड की स्थानीय प्रतिभा और उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुझे विश्वास है कि यह केंद्र ‘मेड इन नागालैंड को एक सशक्त ब्रांड के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।





