पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, अमेरिका-ईरान तनाव और ब्याज दर बढ़ने की आशंका से निवेशकों का रुख कमजोर रहा, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में फिसल गए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की आशंका के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई जिससे सेंसेक्स तथा निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 172.77 अंक टूटकर 76,342.66 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 63.30 अंक फिसलकर 23,832.60 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में गिरावट रही। वहीं इटर्नल, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में बढ़त रही।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 3.36 प्रतिशत और जापान का निक्की 225 सूचकांक 1.83 प्रतिशत चढ़ा। वहीं, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल 0.78 प्रतिशत बढ़कर 97 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 3,111.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स शुक्रवार को 362.57 अंक और निफ्टी 24.25 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।