बिरसा मुंडा एयरपोर्ट विस्थापित न्याय मोर्चा ने एयरपोर्ट निदेशक को सौंपा ज्ञापन

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों ने अधिकार, सुविधाओं और रोजगार की मांग उठाई। मोर्चा ने थर्ड-फोर्थ ग्रेड पदों में 75 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने को लेकर ज्ञापन सौंपा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट विस्थापित न्याय मोर्चा की ओर से मंगलवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के डायरेक्टर को विस्थापित और प्रभावित परिवारों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से एयरपोर्ट से प्रभावित परिवारों के अधिकार, मूलभूत सुविधाओं, सड़क एवं नाली निर्माण, पानी की पाइपलाइन तथा प्रभावित एवं स्थानीय परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने सहित अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान की मांग की गई। मोर्चा ने विशेष रूप से एयरपोर्ट में प्रभावित और स्थानीय परिवारों के लिए थर्ड एवं फोर्थ ग्रेड के पदों पर 75 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने की मांग रखी।

इस अवसर पर मोर्चा के अध्यक्ष राजेश कच्छप, महासचिव संतोष कुमार गोप, उपाध्यक्ष आनंद कुमार, कोषाध्यक्ष कमल किशोर और मनोहर साहू, कृष्ण गोप आरती देवी, शांति देवी, रेशमा कच्छप, रेशमी देवी, मुकेश यादव, अशोक गोप बजरंग ठाकुर और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विकास में विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसलिए उनके अधिकारों और समस्याओं का सम्मानजनक और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।मोर्चा ने एयरपोर्ट प्रबंधन से ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा की है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।