Latest Newsझारखंडशिबू सोरेन से मिलीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

शिबू सोरेन से मिलीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केन्द्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की।

इस दौरान मुर्म ने राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) में अपने पक्ष में समर्थन करने की अपील की। इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल भी उपस्थित थे।

मुर्मू ने इससे पहले दोपहर को बीएनआर चाणक्या (BNR Chanakya) में भाजपा और आजसू विधायकों तथा सांसदों के साथ बैठक की।

द्रौपदी मुर्मू को झारखंड से है काफी लगाव

यहां संबोधन के दौरान द्रौपदी मुर्मू भावुक हो गयीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के बाद जब वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मिलीं, तो उन्होंने उनसे कहा कि मेरे जैसे छोटे से गांव के व्यक्ति, एक साधारण शिक्षक को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

क्या मैं उस पद के लायक हूं। क्या देश का प्रथम नागरिक बनाने का निर्णय सही है। तब प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत का संविधान आपको रास्ता दिखायेगा और आपका संरक्षण करेगा।

द्रौपदी मुर्मू ने सांसदों और विधायकों से समर्थन मांगते हुए कहा था कि उनका झारखंड से काफी लगाव है। झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं।

वहीं उनकी दादी भी झारखंड की ही हैं और पूर्वज भी झारखंडी हैं। उनकी रगों में झारखंड (Jharkhand) का खून दौड़ता है।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...