Saturday, May 24, 2025
Homeझारखंडरांची में ट्रेनों के परिचालन को लेकर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से...

रांची में ट्रेनों के परिचालन को लेकर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मिले संजय सेठ

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ (MP Sanjay Seth) ने बुधवार को नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय कुमार त्रिपाठी (Railway Board Chairman Vinay Kumar Tripathi) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रांची से चलने वाले विभिन्न ट्रेनों के विस्तारीकरण करने की मांग रखी।

सांसद ने ट्रेन संख्या 12825/12826 झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (जो आनंद विहार तक जाती है) उसे जयपुर तक चलाने का आग्रह किया। उन्होंने चेयरमैन को बताया कि झारखंड से लखनऊ जाने के लिए अभी कोई ट्रेन रांची से नहीं है।

कोरोना शुरू होने के पूर्व वाराणसी ट्रेन का परिचालन रांची से होता था लेकिन अभी इसका परिचालन बंद है।

लोहरदगा टोरी नई लाइन का उपयोग भी होगा

व्यापारिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से 18611/18612 रांची वाराणसी महुआडीह एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित करते हुए (लोहरदगा टोरी लाइन) से करते हुए सप्ताह में दो दिन इसका विस्तार लखनऊ तक किया जाए।

इससे लोहरदगा टोरी नई लाइन का उपयोग भी होगा। साथ ही लोहरदगा, गुमला, जिले के साथ डाल्टनगंज, गढ़वा, टोरी के हजारों यात्रियों को इसकी सुविधा प्राप्त होगी।

लोहरदगा टोरी लाइन से सप्ताह में दो दिन गोरखपुर तक चलाया जाए

उन्होंने कहा कि रांची से विंध्याचल दर्शन करने के लिए काफी संख्या में भक्त जाते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 18632/18632 रांची चोपन एक्सप्रेस का विस्तार चोपन के बाद वाया सोनभद्र, चुनार, मिर्जापुर, विंध्याचल होकर प्रयागराज तक किया जाए।

साथ ही ट्रेन संख्या 18611/18612 रांची वाराणसी महुआडीह एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन करते हुए लोहरदगा टोरी लाइन से सप्ताह में दो दिन गोरखपुर तक चलाया जाए।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...