
कतरास : धनबाद जिला खेल और पर्यटन विभाग के पर्यटन पदाधिकारी उमेश लोहरा, जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ संतोष कुमार पटेल, बाघमारा जेई अयाज अहमद, डीपीएमयू रवि कुमार (पीएमयू, डीएमएफटी) ने शुक्रवार को मां लिलोरी मंदिर कतरास और श्री बूढ़ा बाबा शिव मंदिर झींझी पहाड़ी पंचायत का दौरा कर क्षेत्र का विकास के लिए योजनाओं का चयन किया।
उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षेत्र में विकास दिखायी पड़ेगा, इसकी शुरुआत हो चुकी है। श्री बूढ़ा बाबा शिव मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष लखन प्रसाद महतो ने योजनाओं के क्रियान्वयन और पर्यटकीय स्थल के विकास में ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष लखन महतो, महासचिव गणेश कुमार महतो, काली पदो दत्ता तथा योगेश्वर महतो उपस्थित रहे।

