राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष बने राघव चड्ढा

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को याचिका समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। यह समिति जनहित याचिकाओं और शिकायतों पर विचार कर सरकार को सुझाव देती है। संसद की महत्वपूर्ण समिति

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। राघव को राज्यसभा की याचिका समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया है। राज्यसभा के सभापति और उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने समिति का पुनर्गठन करते हुए 10 सदस्यों को शामिल किया है। राघव चड्ढा को इस समिति की अध्यक्षता करने की जिम्मेदारी दी गई है। सभापति की तरफ से जारी यह आदेश 20 मई से लागू मानी जाएगी।
क्या करती है ये समिति?

यह समिति जनता की याचिकाओं और जनहित से जुड़े मामलों पर विचार करती है। यह समिति सीधे तौर पर जनता से जुड़े मामलों और शिकायतों पर काम करती है। इसमें कई प्रकार के मुद्दे शामिल होते हैं। इस कमेटी का काम उन मुद्दों पर विचार करना और शिकायतों का निवारण करना होता है। याचिका समिति संसद की उन अहम समितियों में गिनी जाती है जो आम लोगों की तरफ से आने वाली याचिकाओं, शिकायतों और जनहित से जुड़े मुद्दों की जांच करती हैं। कई बार ऐसे मामलों पर यह समिति सरकार को सुझाव भी देती है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।