युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का अभियान है रोजगार मेला : डॉ. प्रदीप वर्मा

भाजपा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 19वें रोजगार मेले को विकसित भारत निर्माण की ऐतिहासिक पहल बताते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाला अभियान कहा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित 19 वे‘रोजगार मेला’ के माध्यम से देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विकसित भारत के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया है।

डॉ. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश का युवा आज आत्मविश्वास के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की युवा हितैषी नीतियों और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि रोजगार मेला केवल नौकरी देने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का अभियान है। इससे देश के लाखों युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और नए भारत के निर्माण में सहभागी बनने का उत्साह बढ़ा है।

डॉ. प्रदीप वर्मा ने सभी नवनियुक्त युवाओं एवं उनके परिवारों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का युवा ही विकसित भारत 2047 के सपनों को साकार करेगा।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.