मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिया निर्देश, कहा- सरकारी कार्यालयों के बाहर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करे

झारखंड में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था तथा जल संकट वाले क्षेत्रों में त्वरित राहत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने शनिवार को राज्य के सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, सीओ, बीडीओ, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सभी सरकारी कार्यालयों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने कार्यालयों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थलों पर आम जनों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा इसकी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित करें, ताकि राहगीरों और आम लोगों को राहत मिल सके।

साथ ही सभी उपायुक्त यह सुनिश्चित करें कि जहां कहीं भी जल संकट की स्थिति हो, वहां तत्काल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति, चापाकलों की मरम्मत एवं अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएँ की जाएं। किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी न हो – यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करे।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।