झारखंड में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट ! DGP की अध्यक्षता में होगी हाई लेवल बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

झारखंड में बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त की जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने हाई लेवल बैठक बुलाई है, जिसमें कानून-व्यवस्था, निगरानी और संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा पर अहम फैसले होंगे।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) को लेकर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है। त्योहार के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो और राज्य में शांति-सौहार्द बना रहे, इसके लिए 25 मई को दोपहर 3 बजे एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी जिलों के एसएसपी, एसपी, रेंज के डीआईजी और जोनल आईजी शामिल होंगे।

12 अहम बिंदुओं पर होगी समीक्षा

  • पिछले वर्ष बकरीद के दौरान हुई घटनाओं का जिलावार ब्यौरा और उस पर की गई पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी।
  • त्योहार को देखते हुए उपद्रव फैलाने वाले और असामाजिक तत्वों पर पहले से ही रोकथाम (प्रिवेंटिव) कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
  • कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और उपलब्धता की समीक्षा होगी।
  • सभी संवेदनशील स्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी।
  • किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संयुक्त नियंत्रण कक्ष और इमरजेंसी प्लान तैयार रखने पर जोर रहेगा।
  • जिला और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें कर स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया जाएगा।
  • दंगा नियंत्रण उपकरण, वाहन और वॉटर कैनन की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन किया जाएगा और एंटी-राइट ड्रिल कराई जाएगी।
  • लंबे समय से लंबित वारंट और कुर्की-जब्ती मामलों के त्वरित निष्पादन पर भी चर्चा होगी।
  • सोशल मीडिया पर अफवाहों पर रोक लगाने के लिए 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
  • प्रतिबंधित पशुओं की अवैध तस्करी और परिवहन पर सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
  • विशेष शाखा से मिले खुफिया इनपुट के आधार पर तुरंत कार्रवाई करने की रणनीति तैयार होगी।
  • जरूरत के अनुसार संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

 पुलिस मुख्यालय का कहना है कि इस पूरी कवायद का मकसद त्योहार के दौरान राज्य में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।