हजारीबाग में छठ तालाब परिसर में मिला नवजात का शव

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: अंग्रेजी नव वर्ष के पहले दिन मां की ममता के शर्मसार होने का मामला प्रकाश में आया है। छठ तालाब परिसर में नवजात का शव देखा गया।

तालाब घूमने पहुंचे स्थानीय लोगों की नजर इसपर पड़ी। नवजात का शव देखकर लोगों ने सदर थाना पुलिस एवं मुर्दा कल्याण समिति के अध्यक्ष मो. खालिद को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस एवं मुर्दा कल्याण समिति के अध्यक्ष मो. खालिद सहयोगियों के साथ पहुंचे।

पुलिस की मौजूदगी में नवजात का शव ससम्मान उठाया गया और समिति के सदस्यों ने उसे मिट्टी दी।

हालांकि समिति के अध्यक्ष मो. खालिद ने प्रशासन से शहर के सभी नर्सिंग होम में मुर्दा कल्याण समिति का संपर्क नंबर उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि मृत नवजात को भी ससम्मान मिट्टी दिया जा सके।

एसआई नवल किशोर सिंह ने मामले की जांच की बात कही।

Share This Article