भारत में COVID-19 के 18,930 नए मामले दर्ज, 35 मौतें

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारत में गुरुवार को बीते 24 घंटों में COVID-19 के 18,930 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा बुधवार को सामने आए 16,159 की तुलना में काफी अधिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

इसी अवधि में, कोरोना से 35 मरीजों की मौत हुई, जिससे देशभर में मरने वालों की संख्या 5,25,305 हो गई। वहीं 14,650 मरीजों महामारी से ठीक भी हुए।

देश भर में कुल 4,38,005 कोरोना टेस्ट किए गए

देशभर में कोरोना वायरस (Corona Virus) से ठीक होने वालों कुल संख्या 4,29,21,977 हो गई है। नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.52 प्रतिशत हो गया।

डेली पॉजिटिविटी रेट भी मामूली रूप से बढ़कर 4.32 प्रतिशत हो गया, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.86 प्रतिशत रहा।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 4,38,005 कोरोना टेस्ट (Corona Test) किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 86.53 करोड़ से अधिक हो गई।

Share This Article