मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अमिताभ चौधरी ने की मुलाक़ात

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने शुक्रवार को मुलाकात की और नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को नए वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि झारखंड और राज्यवासियों के लिए सुख शांति, समृद्धि और विकास का यह साल हो, इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना हैI

मुख्यमंत्री ने झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष से कहा कि जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो, ताकि ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को नौकरी मिल सके।

Share This Article