Homeझारखंडबकरीद को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालों पर पुलिस...

बकरीद को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नज़र

Published on

spot_img

रांची: राजधानी रांची में ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Azha in the capital Ranchi) यानी बकरीद को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। सोशल मीडिया की आड़ में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्व पुलिस के राडार पर हैं।

रांची पुलिस ने अपील की है कि बकरीद के अवसर पर किसी भी प्रकार के भ्रामक सूचना, फोटो, वीडियो एवं धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर ना करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रांची पुलिस ने जारी अपील में सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालों को चेतावनी दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भ्रामक सूचना, फोटो, वीडियो और धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया (Offensive comment social media) पर शेयर करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर बनाए गए ग्रुप के सभी ग्रुप एडमिन (group admin) को भी इसे लेकर हिदायत दी गई है कि वह ऐसे पोस्ट जारी ना होने दें।

सूचना देने वाले की पहचान को भी पुलिस गुप्त रखेगी

रांची पुलिस की तरफ से साइबर सेल का एक मोबाइल नंबर 8987790674 भी जारी किया गया है। इस नंबर पर जागरूक शहरी किसी भी तरह के भड़काऊ मैसेज और वीडियो पोस्ट करने वाले की सूचना पुलिस को दे सकते हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मामले की तहकीकात कर दोषी पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई करेगी। सूचना देने वाले की पहचान को भी पुलिस गुप्त रखेगी।

उल्लेखनीय है कि रांची में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद के बाद मेन रोड इलाके में जमकर उपद्रव हुआ था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि इसमें सोशल मीडिया का अहम योगदान था।

यही वजह है कि बकरीद पर्व पर रांची पुलिस सोशल मीडिया को लेकर बेहद अलर्ट (Ranchi Police very alert about social media) है।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...