HomeUncategorizedश्रीलंकाई राष्ट्रपति राजपक्षे को देश छोड़ने में मदद वाली खबरों का भारत...

श्रीलंकाई राष्ट्रपति राजपक्षे को देश छोड़ने में मदद वाली खबरों का भारत ने किया खंडन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भारत ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे (President Gotabaya Rajapakse) को देश से बाहर निकलने में मदद करने संबंधी खबरों का खंडन किया है और इसे निराधार और अटकलबाजी करार दिया है।

डेली मिरर ने बताया कि श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने ट्विटर पर स्पष्टीकरण दिया और कई मीडिया आउटलेट्स (Media Outlets) द्वारा किए जा रहे ऐसे दावों को खारिज कर दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति राजपक्षे मंगलवार की शाम श्रीलंका से भागकर मालदीव पहुंचे।

स्पष्ट नहीं राष्ट्रपति मालदीव में रहेंगे या किसी अन्य गंतव्य के लिए उड़ान भरेंगे

इसके अलावा भारतीय उच्चायोग ने यह भी आश्वासन दिया कि भारत संकटग्रस्त द्वीप राष्ट्र के लोगों के साथ खड़ा रहेगा।

डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका की वायुसेना ने अब पुष्टि की है कि राष्ट्रपति राजपक्षे, उनकी पत्नी इओमा राजपक्षे और दो सुरक्षा अधिकारियों को मालदीव जाने के लिए सैन्य विमान मुहैया कराया गया था।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि राष्ट्रपति मालदीव (Maldives) में रहेंगे या किसी अन्य गंतव्य के लिए उड़ान भरेंगे।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...