देवघर में कैदी की इलाज के दौरान मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: देवघर सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी सुखेन दास की शुक्रवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बंगाल के बेहरमपुर जिला से एक बंदी देवघर जिला सत्र न्यायाधीश सप्तम की अदालत द्वारा रिमांड पर लाया गया था।

उसका मामला कोर्ट में विचाराधीन था तथा 21 सितंबर को उसे देवघर उपकारा में बंद किया गया था।

बंदी सुखेन की तबीयत 31 दिसम्बर को खराब हुई। जेल के चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल में रेफर किया, जहां शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

तब चिकित्सक नव मामले की सूचना जेल अधीक्षक को दी।

इसके बाद उसे पोस्टमार्टम कराकर यूडी केस दर्ज करने का लिखित पत्र नगर थाना में दिया। नगर पुलिस मामले की प्राथिमिकी यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Share This Article