मुख्यमंत्री सोरेन युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, मोरहाबादी में अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री (Chief Minister) 16 जुलाई को निजी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को नियुक्ति पत्र (Appointment letter) सौंपेंगे।

इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग, सचिव श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण एवं उपायुक्त ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल मोरहाबादी (Venue Morhabadi) में तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा (Deputy Commissioner Rahul Kumar Sinha) ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों द्वारा अपने कार्य एवं दायित्व (Duties And Responsibilities) का निर्वहन किया जा रहा है।

उन्होंने ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश सभी पदाधिकारियों को दिया। कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Share This Article