भाजपा नेता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पुणे: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के एक भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता पर 32 वर्षीय एक महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म (Rape) करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक कमरे में महिला के साथ भाजपा नेता का एक वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत देशमुख ने पार्टी के सोलापुर जिलाध्यक्ष का पद छोड़ दिया था।

मुंबई तथा सोलापुर में कई बार किया उनका यौन शोषण

अधिकारी ने बताया कि महिला का आरोप है कि देशमुख ने शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध (Physical relationship) बनाए और पुणे, मुंबई तथा सोलापुर में कई बार उनका यौन शोषण किया।

उन्होंने बताया, यहां डेक्कन जिमखाना पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और 377 (अप्राकृतिक अपराध) के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसे आगे की जांच के लिए सोलापुर पुलिस (Solapur Police) को स्थानांतरित कर दिया गया था।

Share This Article