बिहार ने कोरोना टीकाकरण का 14 करोड़ डोज पूरा कर बनाया नया रिकार्ड

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार ने Corona Vaccination का 14 करोड़ डोज पूरा कर नया रिकार्ड बनाया है।

health minister mangal pandey ने मंगलवार को यहां बताया कि बिहार में कोरोना टीकाकारण का नया इतिहास बना है।

राज्य में Corona Vaccination का 14 करोड़ डोज पूरा हो गया है। सम्पूर्ण राज्यवासियों को Vaccination में सहयोग के लिए हृदय से आभार।

स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह Alert

रविवार को देश में Corona Vaccination का 200 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त करने के बाद मंगल पांडे ने कहा था कि अगले एक से दो दिनों में बिहार में Vaccination का आंकड़ा 14 करोड़ को छू लेगा।

अब राज्य ने उस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। इन सब के बीच बिहार में Corona संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने के साथ इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़ गयी। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह Alert है।

Share This Article