
Bihar News : बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने बागमती-बूढ़ी गंडक रिवर लिंक योजना के अंतर्गत शिवहर के बेलवा से मुजफ्फरपुर के मीनापुर तक 130.88 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 68.80 किलोमीटर लंबी बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल (बेलवाधार) का लोकार्पण और निरीक्षण किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के “नदी जोड़ो अभियान” के स्वप्न को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार करते हुए यह परियोजना बाढ़ प्रबंधन, सिंचाई क्षमता और जल संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग को नई दिशा देगी। इससे किसानों की कृषि उत्पादकता बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और विकसित बिहार के संकल्प को नई गति मिलेगी।

