Homeझारखंडपूजा सिंघल की बेटी आयुषी ने 12वीं में हासिल किए 98 फीसदी...

पूजा सिंघल की बेटी आयुषी ने 12वीं में हासिल किए 98 फीसदी अंक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: निलंबित आईएएस पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) की बड़ी बेटी आयुषी पुरवार ने CBSE 12वीं में 98 प्रतिशत अंक हासिल किया है।

ऐसा तब किया है जब उसकी परीक्षा (Exam) शुरू होने वाली थी उसी दिन उनके घर में ED की छापेमारी (Raid) शुरू हुई थी। इतने बड़े दबाव के बाद भी वह परीक्षा देने गईं।

दरअसल, छह मई से ED रेड का सिलसिला शुरू हुआ और पहला ठिकाना निलंबित IAS Pooja Singhal का सरकारी आवास था। सुबह छह बजे से पहले ही ED की टीम उनके आवास पर पहुंची।

परीक्षा के दिन ही ED की रेड पड़े

संयोग ऐसा कि पूजा सिंघल की बड़ी बेटी आयुषी पुरवार की 12वीं CBSE की परीक्षा भी उसी दिन शुरू होने वाली थी। उसी दिन उसकी समाज शास्त्र की परीक्षा थी लेकिन आयुषी ने सूझ-बूझ से काम लिया।

आयुषी पुरवार DPS में Arts की छात्रा है। ऐसा माना जाता है कि Arts विषय में ज्यादा नंबर स्कोर नहीं होता। 90 फीसदी से ज्यादा नंबर आर्ट्स में लाना एक चुनौती मानी जाती है।

खासकर वैसा छात्र जिसके घर में पहले परीक्षा के दिन ही ED की रेड पड़े, उसके लिए ऐसा कर पाना नामुमकिन माना जाएगा लेकिन आयुषी ने ऐसा कर दिखाया।

Arts की छात्रा आयुषी ने English, History, Economics और Political Science में 96 फीसदी अंक हासिल किया है, तो वहीं Sociology में उसने 100 फीसदी अंक हासिल किया है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...