कांग्रेस की गुजरात इकाई ने राष्ट्रपति चुनाव में ‘क्रॉस-वोटिंग’ की जांच शुरू की

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अहमदाबाद: कांग्रेस की गुजरात इकाई (Gujarat unit) ने 18 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) में कम से कम सात विधायकों द्वारा संदिग्ध क्रॉस वोटिंग (Cross Voting) की जांच शुरू कर दी है। पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) में जीत हासिल की है। मुर्मू को गुजरात में 121 वोट मिले जबकि विधानसभा में BJP के विधायकों की संख्या 111 है।

यशवंत सिन्हा को गुजरात में 57 वोट मिले

कांग्रेस नेता के मुताबिक मुर्मू को मिले 10 अतिरिक्त वोटों में से एक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक का, जबकि दो वोट Indian Tribal Party के हो सकते हैं। इससे पता चलता है कि कांग्रेस के कम से कम सात विधायकों ने मुर्मू के पक्ष में मतदान किया।

संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को गुजरात में 57 वोट मिले। कांग्रेस की गुजरात इकाई के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा, ‘कल मतगणना के दौरान जो ब्योरा सामने आया, उससे पार्टी हैरान है। हमारे नेतृत्व ने सच्चाई का पता लगाने के लिए पहले ही जांच शुरू कर दी है।’

Share This Article