दो ट्रकों के बीच फंसी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Accident : झारखंड से बिहार जा रही एक कार शनिवार शाम दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, एक ट्रक के पीछे चल रही कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे और पीछे के ट्रकों के बीच बुरी तरह फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जीटी रोड पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि दोनों ट्रक चालक मौके से फरार हो गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन में घंटों की मशक्कत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, जिससे शवों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सभी शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की भयावहता ने मौके पर मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया।

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, घर में मातम

मृतकों की पहचान शिव कुमार भुईया (42), उनकी पत्नी रूबी कुमारी (38), पुत्री सोनी कुमारी (12), सुहानी कुमारी (8) और उनके ससुर के रूप में हुई है। सभी बुदोरा कॉलोनी के निवासी थे और गया जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। शिव कुमार भुईया भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की बेनीडीह कोलियरी में कार्यरत थे और खुद कार चला रहे थे।

इस हादसे में परिवार का 15 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार इसलिए बच गया, क्योंकि वह इस यात्रा में शामिल नहीं हुआ था। घटना के बाद परिवार के घर में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजन गयाजी से चौपारण पहुंच चुके हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।