गरीबों का राशन डकारने वाले 6500 अपात्र परिवारों पर कसा शिकंजा, 15 दिनों में होगी वसूली

रांची में अपात्र राशन कार्डधारियों पर बड़ी कार्रवाई, 6,556 परिवारों से सरकारी राशन की वसूली होगी। 15 दिन में राशि जमा करें, वरना एफआईआर और कानूनी कार्रवाई होगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची जिले में गरीबों के हक का सरकारी राशन डकारने वाले अपात्र लोगों के खिलाफ जिला आपूर्ति विभाग ने सख्त कदम उठाया है। सालाना 6 लाख रुपये से अधिक कमाई होने के बावजूद सरकारी राशन का लाभ लेने वाले 6,556 परिवारों से अब पाई-पाई वसूल की जाएगी। विभाग ने इन सभी राशन कार्डधारियों को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर जुर्माने की राशि जमा करने अथवा अपना पक्ष रखने का अंतिम निर्देश दिया है। तय समय सीमा के भीतर राशि जमा न करने या संतोषजनक जवाब न देने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सीधी प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

2015 से उठा रहे थे गलत तरीके से खाद्यान्न आयकर विभाग के आंकड़ों (सीबीडीटी इनकम ग्रुप) और केपीआई डेटा के भौतिक सत्यापन से इस फर्जीवाड़े की पोल खुली है। जांच में सामने आया कि ये परिवार वर्ष 2015 से ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त/सब्सिडी वाले खाद्यान्न का लाभ उठा रहे थे। निर्धारित मानक के अनुसार सालाना 6 लाख रुपये से अधिक आय वाले परिवार राशन के पात्र नहीं हैं, इसके बावजूद इन्होंने गलत जानकारी देकर राशन कार्ड बनवाया और सरकारी सहायता का फायदा उठाया, जो जन वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश के नियमों का सीधा उल्लंघन है। आपूर्ति विभाग के अनुसार, अपात्र पाए गए कार्डधारियों से अब तक उठाए गए कुल राशन की वसूली बाजार दर के आधार पर की जाएगी। इसके साथ ही वसूली गई कुल राशि पर 12 प्रतिशत का वार्षिक ब्याज भी लगाया जा सकता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।